संघ के100 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई पथ संचलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बुधवार की सायं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर अमेठी के श्रीराम बस्ती द्वारा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ओर से पथसंचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।पथ संचलन कार्यक्रम का नेतृत्व सह क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख परमेश्वर जी और जिला प्रचारक पवन जी ने किया।पथसंचलन सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ और देवीपाटन तक जाने के बाद वापस विद्या मंदिर में समाप्त हुआ। परमेश्वर जी ने कहा कि विजय दशमी का पर्व पौरूष, पराक्रम और शक्ति जागरण का प्रतीक है।1925में इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी अखंड साधना का शुभारंभ किया। बौद्धिक सत्र में संघ के उद्देश्यों, कार्यक्रमों के साथ राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। पर्यावरण सेवी और वृक्ष मित्र त्रिवेणी प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह,नगर कार्यवाह दिलीप जी, युवराज सिंहअनूप अग्रवाल, रवीन्द्र प्रताप सिंह गिरजा शंकर शुक्ल देव प्रकाश पाण्डेय अजय तिवारी शैलेंद्र सिंह मनोज उपाध्याय संजय आदि मौजूद रहे।


