बालाघाट
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर मृणाल मीना एवं अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।
इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुंतला डामोर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी, तहसीलदार भूपेन्द्र अहिरवार तथा कलेक्ट्रेट के अधीक्षक बनवालें सहित अन्य अधिकारियों एवं शासकीय सेवकों ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।



