हापुड़

हाजीपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, चोरी से दहशत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ : थाना सिंभावली के हाजीपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर तांडव मचाया। चोरों ने घर से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के कीमती आभूषण चुरा लिए। इस सनसनीखेज चोरी की घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने रात के समय घर में सेंधमारी की और बिना किसी डर के चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। थाना सिन्हावली की पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। सिंभावली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अनुसार जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button