गोड्डा

डीटीओ के नेतृत्व में अंगियामोड़ के समीप चला वाहन जांच अभियान

- डीटीओ के ही वाहन में नहीं दिखा नंबर, चालान काटे जाने से लोगों में नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के देवडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगियामोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भूदौलिया के नेतृत्व में बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी प्रकार के छोटे बड़े वाहनों का जांच किया गया जिसमे कई वाहनों के चलान काटे गए। इस वाहन जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदौरिया की मौजूदगी में वाहन जांच अभियान चला लेकिन जिला परिवहन पदाधिकारी जिस बोलोरो में वाहन जांच करने आई थी संयोगवश वह गाड़ी बिना नंबर प्लेट का था। इसको लेकर वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा तो आम आदमी, गरीब गुरबा का तो चालान काट लिया गया लेकिन पदाधिकारी के बिना नंबर वाले वाहन का चालान कौन काटेगा.? लोगों ने कहा कि क्या सभी नियम कानून आम जनों के लिए बनाए गए हैं क्या किसी अधिकारी और पदाधिकारी पर कोई नियम कानून लागू नहीं है। यदि ऐसा है तो वजह साफ है कि ऐसे अधिकारी आम लोगों से पैसे वसूलने काम करने के लिए मनमानी कर रहे हैं न कि सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करा रहे हैं और सड़क दुर्घटना को रोकने में अपना योगदान दे रहे हैं और न ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अब सवाल उठता हैं क्या राज्य सरकार गरीबों का खूब पसीना चूसने के लिए अधिकारियों को चौक चौराहे पर ड्यूटी दिया गया हैं या फिर आमजनों की सेवा, सहायता, जागरूकता और सुरक्षा के लिए उन्हें ड्यूटी दी जाती है या फिर राजस्व के नाम पर वसूली के लिए। अब तो आमजनों को ऐसे पदाधिकारियों से भगवान ही बचाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button