बाराबंकी

मूर्ति विसर्जन में दिखी कौमी एकता की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में मूर्ति विसर्जन में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब दुर्गा पूजा समारोह समिति रसौली की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा का थाना सफदरगंज प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने फीता काट कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह शोभा यात्रा रसौली से चल कर सफदरगंज कल्याणी नदी पर किया गया रसौली मेन चौराहे पर दिखी कौमी एकता की मिसाल सरताज आलम उर्फ कल्लू ने शोभायात्रा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेट किया और मूर्ति विसर्जन में सभी भक्तों के लिए पानी व प्रसाद की व्यवस्था की रास्ते भर ढोल ताशे बजते नजर आए तो डीजे की धुन पर लोग नाचते दिखे हर एक के मुख पर सिर्फ जय माता दी जय माता दी नजर आया रसौली के नवयुवक ने तो मानों रास्ते भर लोगों की खास व्यवस्था रखी गाड़ियों पर छोला चावल, हलवा चना व पानी रास्ते भर लोगों को प्रसाद स्वरूप वितरण किया नौ दिन पूजा अर्चना के बाद सफदरगंज कल्याणी नदी के पावन तट पर महारानी को नम आंखों से विसर्जन किया गया और क्षमा याचिका मांग अगले वर्ष जल्दी आने को कहा रास्ते भर सफदरगंज पुलिस भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में साथ साथ चलती रही दुर्गा पूजा समारोह समिति के सभी सदस्यों ने सभी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद किया इस मौके पर जुगुल किशोर गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अरुण गुप्ता, सतीश जयसवाल, अर्जुन गुप्ता, विशाल गुप्ता, जमुना गुप्ता, आशीष गुप्ता सोनू,कमलेश अवस्थी,राजेश विश्वकर्मा, सत्यम गुप्ता विनय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button