बरेली
सैलानी में दुकानों के अतिक्रमण पर भी चला बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जुम्मे की नमाज के दौरान हुए बवाल को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम ने बड़ी तादात ने फोर्स के साथ सैलानी के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने सैलानी बाजार में दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया। नगर आयुक्त संजीव मौर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक की अगुवाई में बुलडोजर से दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।



