सिंगरौली

सिंगरौली के लाल का एमबीबीएस में चयन होने पर निगम अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नीट परीक्षा में सफल होकर दीपक ने जिले का नाम किया रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। होनहर बिरवान के होत चिकने पात कहावत को चरितार्थ किया हे जिले कचनी निवासी दीपक कुमार पांडेय ने। दीपक ने मेडीकल परीक्षा नीट में सफल होकर ना सिर्फ अपने माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि दीपक ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
विदित हो कि नगर निगम के वॉर्ड न 28 (कंचनी) में गरीब ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए दीपक कुमार पाण्डेय पिता चंद्र कांत पांडेय का मेडिकल की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर आज निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, पार्षद राम गोपाल पाल, अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली, अशोक पांडेय, राम कृपाल कहार, बिरूहालिया देवी वैस, दीपक के घर पहुंच कर माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button