बरेली

सांसद-विधायक समेत कई सपा नेता किए गए नजर बंद 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। पुलिस ने आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य और भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। सांसद नीरज मौर्य को सर्किट हाउस से पुलिस बाहर ले गई है। उधर, भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम व उनके पिता पूर्व विधायक इस्लाम साबिर को सीबीगंज स्थित फार्म हाउस में हाउस अरेस्ट किया गया है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव, पार्टी के नेता वीरपाल यादव और हरिचरन कश्यप को उनके आवास में नजरबंद किया गया है।सपा जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के आवास पर 14 पदाधिकारी को नजरबंद किया गया है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव ने कहा  भाजपा में खौफ दिखता है आम नागरिक उनके पक्ष में खड़ा नहीं है। वर्ग विशेष के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वह सही नहीं। नेहा ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट करना सही नहीं। हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। न्याय के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
शहाबुद्दीन सपा पर साधा निशाना
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा पर साधा निशाना ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी कहीं जाती है, शोर मचाती है और ढोल बजाती है। सपा नेताओं के दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव है। वे जानते हैं कि बरेली में शांति बहाल हो गई है और अब वे लोग शांति को अशांति में बदलने आ रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button