बेतुल
बैतूल मप्र आदिवासी विकास परिषद के चौथी बार जिला अध्यक्ष बने मुन्नालाल वाड़िवा
मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने की नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार द्वारा बैतूल जिले में एक बार फिर बड़ा निर्णय लेते हुए मुन्नालाल वाड़िवा को लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष बैतूल मुन्नालाल वाड़िवा ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगातार चौथी बार यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वह परिषद के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।
मुन्नालाल वाड़िवा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष (कांग्रेस) मध्यप्रदेश शासन उमंग सिंगार का वह दिल से आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने पुनः उन पर विश्वास जताते हुए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते रहेंगे और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिला में आदिवासी विकास परिषद से जुड़े पदाधिकारियों और समाजजन ने भी वाड़िवा की चौथी बार हुई नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।




