मथुरा
उत्पीड़न पर लेखपालों ने जताया रोष

नेशलन प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। महावन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक उदासीन कार्ष्णि आश्रम रमणरेती में हुई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लेखपालों के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। प्रदेश सरकार से उनकी जायज मांगों के समाधान की मांग की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री विनोद कश्यप, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ, कमलेश, धनंजय आदि ने कहा कि लेखपाल अधिकारियों के उत्पीड़न से त्रस्त हैं। उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय लेखपालों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ लादा जा रहा है। सारे कार्य ऑनलाइन होने से लेखपालों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। शासन द्वारा कोई संसाधन नहीं दिया जाता है। घटिया क्वालिटी के लैपटॉप व मोबाइल फोन बेकार हो चुके हैं। मांग रखी की लेखपालों को स्थानांतरण उनके गृह मंडल में किया जाए। पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सभा में सुजीत सिकंदर, शमशेर सिंह, नीरज कुमार राठौर, शिवराज सिंह, करुणेश सिंह, नितिन चतुर्वेदी, शैलेश अग्रवाल, पवन कुमार, कपिल उपाध्याय व गौरव दिवाकर आदि मौजूद रहे।



