बरेली
बरेली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया था मनरेगा
अब जीराम जी मे दिखेगा असली काम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो एक रुपये में 85 पैसे की दलाली करके जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देते थे, वह लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत न दें। उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पहले खुद को सुधारे फिर दूसरों को सलाह दे।
उन्होंने पत्रकार वार्ता में जी राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मनरेगा की मूल भावना ग्रामीण श्रमशक्ति और गांवों के विकास की थी, लेकिन समय के साथ यह योजना भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गई। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी, कागजी काम और धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आईं। इसी को देखते हुए सरकार अब नई योजना लाकर जमीन पर वास्तविक काम सुनिश्चित करना चाहती है। नई योजना में कार्य शुरू करने से पहले छह महीने तक सख्त कानूनी और प्रशासनिक तैयारियां की जाएंगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को यह बदलाव करंट जैसा लग रहा है, क्योंकि नई योजना पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत ग्राम रोजगार योजना में ग्रामीणों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जबकि मनरेगा में यह सीमा 100 दिन थी। योजना के तहत कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखाई देगा।



