बेतुल

बैतूल वाल्मीकि समाज ने निकाली ऐतिहासिक वाहन रैली 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर में आज महर्षि वाल्मीकि समाज द्वारा पहली बार भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। समाज के सैकड़ों सदस्य जयकारों और बैनरों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के उपरांत भगवान वाल्मीकि जी के चित्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान कर उन्हें शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांधी वार्ड के पार्षद वरुण धोटे उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की एकता और संस्कारों की सराहना की।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सामाजिक समरसता टोली के सदस्य मधुकर राव देवहरे ने भगवान वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज सुधार के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और समाज को उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष पवन भाटिया और नगर उपाध्यक्ष धीरज सोनेकर के नेतृत्व में पूरा आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सदस्य संजय वाल्मीकि, दुर्गेश चित्रार, लखन पांडे, संदीप रगड़े सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें मौजूद रहीं। श्रद्धा, उत्साह और एकता का यह आयोजन नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button