पाकुड़

पाकुड़ पुलिस केन्द्र में सोहराय पर्व मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Sohrai festival get-together was organised at Pakur Police Station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ पुलिस केन्द्र स्थित शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम में प्रकृति का महापर्व सोहराय पर्व मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, डीएसपी अजय आर्यन एवं जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सोहराय पर्व के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो प्रकृति, पशुधन और मानव जीवन के बीच संतुलन को दर्शाता है। समारोह के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि सोहराय पर्व क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जो आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button