गोड्डा
मां शमशान काली मंदिर में बीस नवंबर को धूमधाम से होगी मां की पूजा अर्चना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। कझिया नदी के रमणीक तट पर बसे हुए मां शमशान काली मंदिर के मंदिर प्रांगण में आज पूजा समिति की बैठक सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक शैलेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बीस अक्टूबर को संध्या 7 बजे से माँ की पूजा अर्चना तत्पश्चात आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर संध्या नौ बजे से दिल्ली से आई प्राख्यात कलाकार वंदना भारद्वाज के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु भक्तजनों के लिए महाप्रसाद खिचड़ी का भी इंतजाम पूर्व मुखिया परमानन्द साह बबलू एवं उपमुखिया अशोक कुमार की अगुवाई में किया गया। मंदिर परिसर की साफ सफाई रंगाई पुताई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बार वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर कनभारा चौक तक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर में आकर्षक साज सजा भी किया जा रहा है।
पूजा समिति की अगली बैठक
शनिवार ग्यारह नवंबर को संध्या छः बजे होगी। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों में राजेश कुमार झा, अजित कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार मंडल उर्फ बच्चू दादा, क्रांति कुमार गुप्ता, रमाकांत सिंह, अनंत कुमार दुबे, सुबोध कुमार, प्रेम झा, सुभाष चंद्र झा, जीवन कुमार, पंडित उमाकांत झा, गोपाल झा एवं गजेंद्र झा, राजकुमार मंडल, परमानन्द शाह, अशोक कापरि, प्रमोद चौधरी ,पवन कुमार झा, तपेश शाह, संजय शाह, पंकज कुमार शाह,पूर्व शाखा प्रबंधक सुनील कुमार झा भवेश रजक , विकास शाह उपस्थित थे।



