मुरादाबाद

यादव समाज का हल्ला: 120 बहादुर’ फिल्म के नाम पर जताया विरोध

सड़क पर उतरे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। थाना मुंडापांडे के नियामतपुर इकरोटिया में सड़क पर यादव समाज का प्रदर्शन, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का नाम बदलने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर यादव समाज के सैकड़ों लोग जुटे और अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ रखा जाए, ताकि 1962 के भारत-चीन युद्ध में अहीर रेजिमेंट और यादव समाज के शहीदों के योगदान को सही पहचान मिल सके। जिपं सदस्य अजयबीर यादव और ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म में अहीर सैनिकों के बलिदान को नजरअंदाज किया गया है, जो समाज के सम्मान के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान यादव समाज के लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा। उनका कहना है कि यह केवल फिल्म का नाम नहीं, बल्कि समाज की वीरता और पहचान का सवाल है। मौके पर मंकू यादव, निशांत यादव, आकाश यादव, रिशव यादव, रितिक यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button