गोड्डा
महागामा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन
अपराध नियंत्रण को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने किया। मौके पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में हाल के दिनों में हुई अपराध घटनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपराध पर सख्त कार्रवाई, गश्ती में तेजी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक में प्रत्येक थाना क्षेत्र की अपराध स्थिति की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने लंबित मामलों के त्वरित निपटान, वारंटियों की गिरफ्तारी, वाहन जांच अभियान और साइबर अपराध नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया और आगामी योजनाओं पर चर्चा किया। बैठक का उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।


