धारा प्रवाहित तार की चपेट में आकर भैंस की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर में सड़क पर गिरे पर पडे धारा प्रवाहित तारों की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला कनेटा रोड पर पिछले तीन दिन से एलटी लाइन के तार सड़क पर पड़े थे और उनमें करंट दौड़ रहा था। मोहल्ला निवासी जुगनू पुत्र इरफान की भैंस इन धारा प्रवाहित तारों के संपर्क में आने के बाद तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए मोहल्ला वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। पीड़ित ने बताया कि बिजली विभाग ने एलटी लाइन को बांस के खंभे के सहारे खड़ा किया था। तीन दिन पहले यह खंभा टूटकर गिर गया था, जिससे तार सड़क पर आ गए थे।विभाग को लगातार तीन दिनों से इसकी सूचना दी जा रही थी, लेकिन तारों को हटाया या ठीक नहीं किया गया।भैंस की मौत से जुगनू को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में जुगनू, शाहिद, नासिर, बिलाल, शादाब, नौशाद, वसीम, सदाकत, सुहेल और आदिल सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।


