हापुड़
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला थाना प्रभारी ने कस्तूरबा बालिकाओं संग साझा किया हाइजीन का ज्ञान…
कस्तूरबा गांधी आवासीय योजना में संवाद सत्र...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालिकाओं को दी गई पर्सनल हाइजीन की जानकारी…
हापुड़। कस्तूरबा गांधी आवासीय योजना के तहत एक विशेष संवाद सत्र में महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बालिकाओं के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को पर्सनल हाइजीन के महत्व और दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों के बारे में विस्तार से बताया। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बालिकाओं के बीच बैठकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक टिप्स साझा किए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और उपयोगी जानकारी प्राप्त की। यह आयोजन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



