अमरोहा

दूध लेकर लौट रही महिला पर साड ने बोला हमला महिला बुरी तरह घायल गंभीर हालत में मेरठ रेफर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव से दूध लेकर लौट रही महिला पर सांड ने बोला हमला महिला बुरी तरह घायल गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां से मेरठ रेफर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कला से दूध लेकर लौट रही नगर के मोहल्ला शिवाला मंदिर के निकट निवासी महिला होशियारी पत्नी जयपाल को सांड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला गुरुवार की देर शाम पड़ोसी गांव से दूध लेकर अपने घर पैदल लौट रही थी। जैसे ही वह नगर के निकट पहुंची तो सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने महिला पर हमला बोल दिया सांड के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई ।मौके से गुजर रहे राहगीरों ने लाठी डंडे लेकर बामुश्किल सांड को मौके से भगाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने सांड को पकड़वाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button