अमरोहा

त्रिमूर्ति शेषनाग धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण महारास में उमड़ा जनसैलाब।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई स्थित त्रिमूर्ति शेषनाग धाम पर इन दिनों भव्य कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो श्री कल्कि धाम निर्माण को समर्पित है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।​महोत्सव के तहत, वृंदावन के राधे राधे रास मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के महारास का अत्यंत मनमोहक मंचन किया जा रहा है।सोमवार को महारास में वासुदेव और देवकी के विवाह का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए समूचे क्षेत्र से भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।​महामृत्युंजय स्वामी हर मनोज दास जी ने बताया कि यह कार्तिक महोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार और भी अधिक भाव और दिव्य तरीके से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के भक्तों का भारी सहयोग मिल रहा है।​कार्यक्रम के दौरान कुंवर रोबिन त्यागी, भगवत सिंह चौहान, गणेश यादव, ऋषिपाल सिंह गुर्जर, कृपालु प्रजापति, सचिन कुमार मौर्य, राहुल सैनी समेत हरपालु देवी, मीनू देवी, पूनम देवी और अनोखी देवी सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और महारास का आनंद लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button