
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर/गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में आदिमजानजातीय पहाड़िया समुदाय के डाकिया योजना मे अनाज वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रखंड के जामुझरना पंचायत के कोर्टिका पहाड़िया गांव में आनाज वितरण के दौरान लाभुकों को कम अनाज और खराब गुणवत्ता वाली दाल दिए जाने की शिकायत मिली है। कोर्टका गांव मे मार्केटिंग अधिकारी द्वारा नियुक्त व्यक्ति एक ट्रेलर पर अनाज की बोरियां लेकर वितरण के लिए पहुंचे थे। लाभुकों से तीन महीने के अनाज के लिए अंगूठा लगवाकर पर्चियां पहले ही निकाल ली गई थी। लेकिन उन्हें केवल दो महीने का अनाज दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने जब वितरित की गई अनाज की बोरियों का वजन किया गया तो पाया गया कि लाभुकों को 50 से 60 किलोग्राम तक ही अनाज दिया जा रहा था। जबकि 35 किलोग्राम प्रति माह मिलना चाहिए था। वितरण के लिए लाई गई दाल की बोरियों में दाल के दानों से ज्यादा घुन (कीड़े) मौजूद थे। दाल इतनी खराब गुणवत्ता की थी कि उसे खाने योग्य नहीं माना जा सकता..? स्थानीय उप मुखिया देवानंद मालतो और अन्य ग्रामीणों ने इस पूरी अनाज वितरण प्रक्रिया की जांच जिला प्रशासन और सरकार से कराने की मांग की है। इधर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु ने पूरे मामले पर बताया की इस पूरे मामले पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभी लाभुकों को पूरा अनाज दिया जाएगा।



