
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। स्वस्थ युवा – सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन गोड्डा कॉलेज मैदान में किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ के जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार यादव युवा क्लब, तत्वाधान में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और स्किपिंग जैसे खेलों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम का गौरव बढ़ाया। विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण चिकित्सक एसोशिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकान्त आर्य उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूती देता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर यादव युवा क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत यादव, सचिव रंजन कुमार, सदस्य प्रीतम कुमार, विद्यानंद, अजय कुमार, रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान ‘स्वस्थ युवा – सशक्त राष्ट्र’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।



