बरेली

65,000 दीपकों से जगमगाई पुलिस लाइन्स

दीपोत्सव में दिया एकता व सद्भावना का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। छोटी दीपावली के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में बरेली पुलिस द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स परिसर को लगभग 65,000 दीपकों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा।कार्यक्रम में मंडलायुक्त शंभु कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी नगर चिराग जैन एवं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा भव्य आतिशबाजी भी की गई।
दीपोत्सव में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 65,000 दीपकों से जगमगाता पुलिस लाइन्स परिसर सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। पुलिस विभाग भी समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं शांति का प्रकाश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह दीपोत्सव पुलिस परिवार की एकता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना का प्रतीक है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली सकारात्मक सोच, परस्पर सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है। बरेली पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के बच्चों को उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button