गोड्डा

गोड्डा में भाजपा का प्रदर्शन, सूर्य हादसा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सूर्य हादसा एनकाउंटर मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गोड्डा कॉलेज परिसर से निकली विशाल रैली में बड़ी संख्या में युवा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली कारगिल चौक होते हुए अशोक स्तंभ परिसर तक पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुए गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि यह एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी है और इसकी निष्पक्ष जांच सिर्फ सीबीआई ही कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी युवाओं के साथ अन्याय कर रही है और प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। जिले के विभिन्न प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सूर्य हादसा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button