हापुड़

सालासर फैक्ट्री में हादसा

एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

पिलखुवा: सालासर फैक्ट्री में बुधवार शाम टीन शेड डालने के दौरान अचानक कैंची गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बागपत निवासी विजय शर्मा की मौत हो गई, जबकि गाजियाबाद के फैसल, शादाब और अजहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। शादाब और अजहर को गाजियाबाद रेफर किया गया है, जबकि फैसल का इलाज जारी है।

फैक्ट्री मालिक ने डेढ़ घंटे दबाया मामला

हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक ने करीब डेढ़ घंटे तक मामले को छिपाने की कोशिश की। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर सीओ अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मजदूरों और गार्डों से जानकारी जुटाई।

जर्जर सड़क बनी बाधा

फैक्ट्री की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत और कीचड़ के कारण पुलिस वाहनों को पहुंचने में दिक्कत हुई। मजदूरों का कहना है कि सड़क की बेहतर स्थिति होती तो घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।

पहले भी विवादों में रही फैक्ट्री

सालासर फैक्ट्री पहले भी चर्चा में रही है। पिछले साल जनवरी में बिहार के एक मजदूर की भट्टी में जलकर मौत हो गई थी। इसके बावजूद फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी हुई है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button