अमेठी

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में 109 बच्चे हुए शामिल

एकता ने प्रथम,परी ने द्वितीय और विवेक द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय आविष्कार योजना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी भादर। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भादर में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 109छात्र छात्राएं शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव के मार्गदर्शन में ब्लाक संसाधन केंद्र के हाल में परीक्षा आयोजित की गई।सलिल मिश्र और दिनेश यादव के साथ सभी ए आर पी मौजूद रहे। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह , अनुराग शुक्ल, सतीश शर्मा, अनिल यादव आदि ने परीक्षा के आयोजन में सहयोग किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की एकता यादव ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरा की परी ने द्वितीय और कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के विवेक द्विवेदी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय की आर्या पाल को चौथा और नारायणपुर की दिव्या यादव को पांचवां स्थान मिला।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के बच्चों ने देवांशु सिंह और अवनीश वर्मा के मार्गदर्शन में इस बार अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button