अमेठी

उपचुनाव में नजमा बानो हुई विजयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी जायस। नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नंबर 14 के सभासदी उपचुनाव में नजमा बानो ने रिकॉर्ड मतों से जीता।
नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नंबर 14 के उपचुनाव की मतगणना के बाद जैसे ही नजमा बानो की जीत की ख़बर वार्ड में पहुंची तो घर में बधाईयों का तांता लग गया। नजमा बानो संरक्षक मोहम्मद रईस की तरफ़ से पूरे वार्ड में मिठाई बांट कर सभी वार्ड वासियों को तहेदिल से शुक्रिया अदा की गई। वहीं रईस से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मेरी जीत नहीं यह वार्ड के लोगों की जीत है।सभी सम्मानित वार्ड वासियों को शुक्रिया अदा करता हूं।

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पांच प्रत्याशियों के लिए उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से तहसील तिलोई में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक वोटो की गिनती में जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई प्रत्याशी नजमा बानो के संरक्षक रईस का खुशी का ठिकाना ना रहा। जीत की सूचना जैसे ही वार्ड में पहुंची उनके घर लोगों ने पहुंच कर जीत की बधाई दी, वहीं रईस का फूल मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई पूरे वार्ड में घूम कर रईस ने सभी सम्मानित जनता को धन्यवाद दिया और मिठाई बाटी। दूसरे नंबर पर मोहसिना खातून संरक्षक गुड्डू ने 202 मत मिले वहीं तीनों प्रत्याशियों में दो प्रत्याशियों ने 100 का अकड़ा भी पार ना कर सके वहीं एक प्रत्याशी को कुल 5 वोट प्राप्त हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button