बालाघाट
श्रीराम बालाजी पेट्रोल पम्प खुलने से इलाके में ख़ुशी की लहर
उपवंशी परिवार ने दिनी में पेट्रोल पम्प का किया शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट गर्रा से दिनी झाड़गांव मार्ग पर श्रीराम बालाजी पेट्रोल पम्प का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती लता एलकर,विशेष अतिथि सरपंच कोमल चंद लिल्हारे,उद्योगपति चैनसिंग बैस,अमृत लाल उपवंशी भूपेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य लोगो के द्वारा किया गया,इलाके में पेट्रोल पम्प के शुभारम्भ से क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच खासा उत्साह देखा गया,दिनी और लिंगमारा के बीच पेट्रोल पम्प के शुभारम्भ से उत्साह का खास कारण यह भी हैं की इलाके के लगभग लगभग एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतो में 15-20 किलोमीटर में पेट्रोल पम्प नहीं होने से लोगो को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता था,मज़बूरी में ग्रामीणों को अधिक मूल्य में किराना या अन्य दुकानों से पेट्रोल खरीदना पड़ता था और खासकर बारिश के मौसम में कृषि कार्यों के दौरान ट्रैक्टर, कृषि यँत्र या अन्य वाहनों में पेट्रोल डीजल के आभाव में कार्य प्रभावित होते थे और किसानो को 20 किलोमीटर दूर से पेट्रोल डीजल की व्यवस्था करने परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब पेट्रोल पम्प खुलने से कई गांव के ग्रामीण किसानो में उत्साह हैं जिसके संचालक भुवन उर्फ़ बाबा उपवंशी और उपवंशी परिवार हैं जिन्हे बधाई देकर ख़ुशी जाहिर की गई,यंहा लीलाधर सुलाखे बैंक मैनेजर,गणेश लिल्हारे समनापुर सरपंच प्रतिनिधि ,शिवकांत जायसवाल,अमर सिंह ठाकुर,सारंग ज्यास्वाल,रफीक मंसूरी, संतोष मंगलानी, योगेश तिवारी, ईश्वरी दामनकर अब्दुल कय्यूम कुरैशी, थानेन्द्र पटले,नन्दकिशोर नागपुरे,अशोक नागपुरे,ओमप्रकाश बनोटे,राजू कावड़े,योगेश कटरे,शुभम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे l



