
तीन महीने से नहीं आई कन्वर्जन कास्ट, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक ने मुख्यमंत्री से संज्ञान में लेने की मांग की, बी एस ए का आदेश जारी होने का इंतजार
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमेठी। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों में संचा लित मध्यान्ह भोजन योजना की परिवर्तन लागत में वृद्धि की है। निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की ओर से 18सितम्बर को आदेश जारी किया गया है।
प्राथमिक विद्यालयों के लिए मध्यान्ह भोजन की परिवर्तन लागत 6.78 रु प्रति छात्र प्रति दिन और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए रु 10.17प्रति छात्र प्रति दिन निर्धारित की गई है। परिवर्तन लागत 1 में 2025 से प्रभावित होगी।
पूर्व में कन्वर्जन कास्ट प्राथमिक विद्यालयों में 6.19 रु और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 9.29 रु प्रति छात्र प्रतिदर
पिछले दस सालों के भीतर फलों के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने के बावजूद सरकार ने फलों के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
तीन महीने से नहीं आई कन्वर्जन कास्ट
अमेठी। जनपद में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों और इंटर कालेजों में एम डी एम की कन्वर्जन कास्ट तीन महीने से नहीं आई है। नगरीय क्षेत्रों में कई राजकीय और माध्यमिक विद्यालयों ने मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन बंद कर दिया है। फलों का वितरण भी सभी स्कूलों में नहीं हो रहा है।



