गाजियाबाद

फरुखनगर में खुलेआम बिके प्रतिबंधित पटाखे

प्रशासन और पुलिस बनी रही अनजान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : दीपावली के अवसर पर शासन-प्रशासन द्वारा बड़े और खतरनाक पटाखों की बिक्री व निर्माण पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर गांव में एन जी टी  व जिला प्रशासन के दावों को धता बताते हुए नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गईं। यहाँ पर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न केवल खुलेआम बल्कि चोरी-छिपे भी जारी रही, जिससे सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के प्रति गंभीर लापरवाही यहां देखने को मिली।
सूत्रों के अनुसार, फरुखनगर क्षेत्र में आज पटाखे खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण इलाकों से लेकर दिल्ली तक के लोग बड़ी संख्या में यहां पटाखे खरीदने पहुंचे। स्थिति यह रही कि कई दुकानों पर  इतनी अधिक भीड़ थी  जैसे की राशन वितरण का कार्य चल रहा हो ।भीड़ के चलते खरीदारों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लाइसेंसधारी दुकानदारों के साथ-साथ कई अवैध पटाखा विक्रेता भी सक्रिय हैं, जो चोरी-छिपे खतरनाक और प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे हैं। “ग्रीन पटाखों” के नाम पर प्रतिबंधित तेज धमाके वाले पटाखे भी आज यहां खूब बिके। दुकानदारों के चेहरों पर भारी मुनाफे की खुशी साफ झलक रही थी।
वहीं, पुलिस और प्रशासन दोनों ही इस पूरी स्थिति से अनजान बने रहे। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की छापेमारी या निगरानी की जानकारी नहीं मिली। प्रशासन की टीम भी क्षेत्र का निरीक्षण करने नहीं पहुंची।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरुखनगर में अवैध पटाखों की बिक्री पर तत्काल कार्यवाही की जाए, क्योंकि ऐसे पटाखे न केवल पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ाते हैं।
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इन नियमों की खुलेआम हो रही अवहेलना पर क्या कार्यवाही करता है, या फिर यह सिलसिला हर साल की तरह इस बार भी यूँ ही चलता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button