अमेठी

जमीनी विवाद में कटरा हुलासी में मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। कोतवाली अंतर्गत कटरा हुलासी में जमीनी विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कटरा हुलासी में सुनील कुमार के घर के पास आबादी की जमीन है।इस जमीन पर सुनील कुमार का मकान निर्माणाधीन है। गांव के ही ह्रदय राम यादव निर्माणाधीन मकान के पास जबरन कूड़ा फेंक रहे हैं। सुनील कुमार की पत्नी ने सोमवार को कूड़ा फेंकने से मना किया तो हृदय राम यादव के परिवार की महिलाएं सुनील की पत्नी लक्ष्मी से भिड़ गईं, शोर होने पर हृदय राम के परिवार के पुरूष भी आ गये और सबने लक्ष्मी को बुरी तरह पीट दिया।झगड़े में लक्ष्मी के कपड़े फट गये हैं, उसके गले की लाकिट गायब हो गई है।
लक्ष्मी ने कोतवाल और सी ओ को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है।
उधर ह्रदय राम की पुत्री गुंजन ने भी सुनील और उसके भाईयों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button