गाली गलौच के विरोध पर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत छः घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौच का विरोध करने पर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत छः लोग घायल हो गए है। घायलों ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव नाला निवासी काले राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी चार-पांच युवक घर के बाहर गली में खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष से कुसुम, काला, सुनील, बिल्लू, आदित्य, ऋषिपाल घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा होते देख आरोपित कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



