बरेली

देश के शहीदों और सीमा पर खड़े सैनिकों को समर्पित किए दीप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दीपावली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को पांच-पांच दीप समर्पित किए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संतोष मिश्रा और पौत्र सिद्धार्थ मिश्रा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर मेरे ये दीप उन असंख्य शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित हैं, जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमारा देश और समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्दी हो या गर्मी, भारी वर्षा हो या चिलचिलाती धूप, कोहरा हो या तूफान, हमारी सेना के जांबाज सैनिक सीमा पर चौबीस घंटे तैनात रहते हैं। उनके कारण ही हमारी सीमाएं महफूज हैं। इन रणबांकुरों की मुस्तैदी के कारण ही हम सब देशवासी आनंद और उल्लास के साथ अपने सभी पर्व और त्योहार मना पाते हैं। इसलिए दीपावली के पावन पर्व पर मैं अपने पांच दीप सीमा पर खड़े सैनिकों को समर्पित करता हूं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button