पाकुड़

झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने शाहिदाने कर्बला कमिटी बड़कियारी द्वारा आयोजित धार्मिक जलसा का किया आगाज

JMM leader Upasana Marandi inaugurated the religious gathering organized by Shahidane Karbala Committee Barkiyari.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के बड़कियारी गांव में शाहिदाने कर्बला कमिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक जलसा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को शाम केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में उपासना मरांडी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सद्भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में धर्म का वास्तविक अर्थ शांति, प्रेम और मानवता का संदेश देना है। ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीन दिवसीय यह धार्मिक जलसा समाज में एकता, शांति और आध्यात्मिक जागरूकता का सशक्त संदेश देने वाला आयोजन सिद्ध होगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहूल अमीन, तारिक अनवर, मसिउर रहमान, फारुक अंसारी, सनातुल शेख, सुभान अंसारी, अनामुल शेख, शाहजहां शेख सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button