बेतुल
बैतूल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल से मिले पत्रकार गण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा अपने निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडवाला से सौहार्दपूर्ण मुलाकात के लिए पत्रकारगण उनके निवास पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पत्रकार गण का स्वागत करते हुए उनसे आत्मीयता से भेंट कर उनके कार्यों और समस्याओं की जानकारी ली तथा पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रमुख रूप से मोहन प्रजापति नईम मामू संतोष प्रजापति भवानी गावंडे विशाल भौंरासे सागर करकरे राहुल नागले नितिन अग्रवाल लक्ष्मी भाई, मूवीन जंकी शाह नरेश मांडेकर, विशाल मालवीय, अमन पंवार, शेख शब्बीर इकबाल खान एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।


