बेतुल

बैतूल कुछ तो गड़बड़ है: पीडब्ल्यूडी प्रभारी एसडीओ अखिलेश कवडे के क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के काम दिए  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल के कारनामे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पीडब्ल्यूडी विभाग में विभिन्न कार्यों के लिए 10 सितंबर को निविदा का प्रकाशन किया गया जब इस निविदा को देखा गया तो आश्चर्य की बात यह है कि भैंसदेही अनुविभाग में करीब देढ़ करोड़ के काम लगाए गए हैं इन कामों को देखने के बाद यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि किन सड़कों की मरम्मत होगी या किन-किन भवनो का रिनोवेशन या मरम्मत किया जाना है। सब इंजीनियर अखिलेश कवड़े जो की प्रभारी एसडीओ होकर भैंसदेही अनुविभाग में है। सर्व विदित है कि यह महाशय कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल के बहुत ही खास और भरोसेमंद है अखिलेश कवड़े जब बैतूल में पदस्थ थे तब भी इसी तरह के थोक में बिल्डिंग और सारे काम एक खास ठेकेदार के पास ही जाते थे और यह काम हुए या नहीं हुए भी तो कैसे हुए यदि पूरे कामों की जांच हो जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि इन कामों में किस तरह से पीडब्ल्यूडी में एक बड़ा घोटाला हुआ है ।अखिलेश कवड़े भैंसदेही में एसडीओ का चार्ज मिलने के बाद इस तरह के काम का टेंडर लगाया जो गैर जरूरी है इसकी जांच करवाई जाना चाहिए आखिर किन बिल्डिंग और सड़कों की क्यों मरम्मत कराई जा रही है।नियम से जो पूर्णकालिक एसडीओ है उसे अतिरिक्त चार्ज दिया जाना चाहिए और जिले में ऐसे दो एसडीओ उपलब्ध है लेकिन उन्हें चार्ज नहीं दिया जा रहा है और मजेदार बात यह है कि इन दोनों एसडीओ के क्षेत्र में इस टेंडर में इक्का-दुक्का ही काम है और ऐसे काम है जिनमें कोई गणित हो ही नहीं सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button