झुंझुनू
गुढ़ा में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया युवा तेजा सेना का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। ऊबली बालाजी बस स्टैंड के निकट राष्ट्रीय जाट महासंघ के गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन सतबीर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन कर युवा तेजा सेना का गठन किया गया। युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मूंड की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने नितेश महला को युवा तेजा सेना का ब्लॉक प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर महेश महला एवं साथ ही आशीष चौधरी को ब्लॉक संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ ही ब्लॉक महासचिव सुमित ओला, नविन खटकड़ प्रवक्ता, ब्लॉक सचिव राजकमल खेदड़ को नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव अंकित मूंड एवं सुधांशु चौधरी को सलाहकार पद की जिम्मेदारी दी गई। इसी समय ब्लॉक संरक्षक अंकित धींवा, ब्लॉक महासचिव अमित चौधरी एवं योगेंद्र झाझडिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह मोहित खेदड़ को ब्लॉक सचिव, राहुल फड़ोलिया को ब्लॉक महासचिव पद पर, अमित खेदड़ को संयुक्त सचिव, लक्की खेदड़ को ब्लॉक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ के महासचिव कैप्टन ओमप्रकाश, संयुक्त सचिव छोटूराम, महासचिव ब्रह्मनंद महला, सचिव सुमेर सिंह पायल, महासचिव महेंद्र सिंह मूंड ने संयुक्त रूप से युवा तेजा सेना के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।



