रांची

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित

All-party meeting held regarding preparations for the Monsoon Session of the Jharkhand Legislative Assembly.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल और सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। बैठक में आगामी 6 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सकारात्मक सहयोग की अपील की। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button