बरेली

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,  द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना भमोरा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा जनसामान्य की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
तदोपरांत,  थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, एवं प्रचलित अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कार्यप्रणाली की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को नि:संकोच थाना समाधान दिवस पर प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button