अमरोहा

पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में नववर्ष पर थाना सैदनगली पुलिस द्वारा किया सामूहिक रक्तदान

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : नववर्ष 2026 के अवसर पर जनसेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.01.2026 को थाना परिसर में सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की एक टीम थाना सैदनगली पर उपस्थित रही,
 जिसके माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। इस  अवसर पर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में थाना सैदनगली पुलीस ने रक्तदान करने वालों में थानाध्यक्ष विकास कुमार,  संजय चौधरी,  तोमर, शिवा हुड्डा, हिलाल, गगन, पुष्पेन्द्र सिंह, अंकित तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
नववर्ष के अवसर पर थाना सैदनगली पुलिस द्वारा किया गया यह रक्तदान कार्यक्रम समाज के प्रति पुलिस की सेवा-भावना एवं मानवीय संवेदनशीलता व पुलिस विभाग में चर्चा विषय बना हुआ
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button