कानपुर

 18वाँ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : जूही गौशाला स्थित सुप्रसिद्ध श्री साई धाम मन्दिर में 18वाँ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। वही प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि प्रातः श्री साईनाथ,वेकेटेशजी,भू देवी,श्री देवी का दूध,दही,शहद, शक्कर,धूत आदि से वैदिक मंत्रोचार के मध्य प्रधान आचार्य पं० लक्ष्मी नारायण अवस्थी, नीलेश पाण्डेय आदि ने अभिषेक (स्नान) करा कर भव्य श्रृंगार किया गया। वही इक्कीस बत्तियों की रजत आरती से महा आरती की गई। मन्दिर में छप्पन भोग को तीन श्रेणियों में सुन्दर ढंग से सजाया गया था। जहां श्रेणी दूध,रबड़ी,मलाई,मेवा,फल,बर्फी,पेड़ा,लौंगलता, गुझिया,समोसा,खस्ता,बूंदी, गुलाब जामुन,मीठी पापड़ी,पान कला,नमकीन पापड़ी,बेशन लडडू,मेवा लडडू,इमरती, बालूशाही आदि एवं द्वितीय श्रेणी सेव (दालमोठ) मठरी,शाके, पूआ,पूड़ी,सब्जी (सात प्रकार) दही,चटनी,खीर आदि व तृतीय श्रेणी मे कढ़ी,रसोज,कोप्ता,रोटी,खिचड़ी,खीर,सब्जी,चटनी,अचार,सलाद,बुकनू,घी,गुड़,चावल आदि। विशेष आर्कषण गोवर्धन पहाड़ जो 101 किग्रा. पके चावल से बना था। जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र था। मंदिर प्रबन्धक अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि अन्नकूट की परम्परा द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने सात दिन भूखे रह करके,गोर्वधन पहाड़ को उठाया था। इसलिये यशोदा माता ने एक दिन के आठ पहर को ध्यान में रख करके छप्पन प्रकार के व्यंजनो का भोग अर्पण किया था। इस अवसर पर राकेश सचान मंत्री उ०प्र०,रमेश अवस्थी सांसद,महेश त्रिवेदी विधायक,प्रवीण अरोड़ा मुख्य ट्रस्टी,सरोज कुरील विधायक,प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष-भा.ज.पा.),सतनाम अरोड़ा,राकेश अग्रवाल,मनीष अरोड़ा,बिन्द्रा प्रसाद त्रिपाठी,मनोहर लाल बजाज,अशोक मिश्रा मीडिया प्रभारी एवं प्रबन्धक अरूण कुमार मिश्र सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button