बरेली
नव वर्ष की संध्या पर हरि मंदिर मे हरि नाम की धूम मची

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नववर्ष की संध्या पर आज श्री हरि संकीर्तन मंडल बरेली द्वारा श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में हरिनाम की धूम मची । प्रातः काल से मंगला आरती के पाश्चात्य से ही भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें युगल जोड़ी सरकार के दर्शनों के लिए लग गई। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा युगल सरकार वा भगवान के सभी स्वरूपों की विशेष पोशाक सभी भक्तजनों को अपनी और आकर्षित कर रही थी।
बरेली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे भक्तों ने प्रभु की अलौकिक वा मनोहारी छठा के दर्शन किए।
सुबह के सत्र में मंदिर प्रांगण में।महिला मण्डल की बैठक भी संपन्न हुई, जिस मे सेवा कार्यों की चर्चा की गई, उस के पाश्चात्य महिला मंडल द्वारा मंदिर।के मुख्य द्वार पर खिचड़ी वा चाय का प्रसाद का वितरण किया गया।
शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा 7 बजे से हरिनाम की रसधार बहाई गई जिस मे मंदिर प्रांगण राधामय हो गया और सभी भक्तजन नाचने वा झूमने लगे। रवि छाबड़ा,संजय आनन्द,जतिन दुआ,गोविंद तनेजा,पंकज कुमार,सचिन सेठी आदि भजन प्रवको ने समा बांध दिया। कार्यकम की समाप्ति पर मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य रूप से आज की सेवा में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार,हरीश लुनियाल, विपिन पाहवा,रेनू छाबड़ा,नीलम साहनी,कंचन अरोड़ा,नेहा आनंद,सीमा तनेजा,अलका छाबड़ा वा अन्य, आदि सेवा में उपस्थित रहे !




