हापुड़

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों की जांच करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ….

मां गंगा की पूजा करने के बाद सदर बाजार में मुख्यमंत्री , अधिकारियों के साथ की मीटिंग..

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

 

हापुड (यूपी) – हापुड़ में गढ़ गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड पहुंचे। CM योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में गंगा तट पर मां गंगा की पूजा अर्चना की । उसके बाद मेले में सदर बाजार का निरीक्षण किया । वहीं मेले की तैयारी को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक करी ।

गढ़ कार्तिक मेले का 30 अक्टूबर को शुभारंभ हो जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है । पश्चिमी यूपी का मिनी कुंभ कहे जाने वाले गढ़ कार्तिक मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ‌, करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री मेले में रहे ।, CM योगी आदित्यनाथ ने गंगा तट पर पूजा , अर्चना की । जिसके बाद सदर बाजार का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही गढ़ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली ।

मुख्यमंत्री की बैठक खत्म होने के बाद हापुड़ जिले के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि , मुख्यमंत्री जी द्वारा गढ़ मेले का निरिक्षण किया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर , घाटों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान , कानून व्यवस्था को लेकर ज़ोनल प्लान क्या बनाया गया है। जो लोग घाट पर स्नान करने के लिए जाएंगे उनके लिए बैरिकेडिंग की क्या व्यवस्था है। मिशन शक्ति के तहत क्या तैयारी है , सभी का मुख्यमंत्री जी ने जानकारी ली है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कुछ निर्देश भी दिए हैं। गढ़ मेले के साथ तिगरी मेला भी जुड़ता है। इन दोनों को जोड़ने के लिए जिससे कि एक मेला स्थापित हो सकें। इसका विस्तृत प्लान बनाने के विशेष निर्देश दिए हैं ,जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button