50 लाख की लागत से संचालित मत्स्य परियोजना वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी। सफदरजंग ग्राम पंचायत पल्हरी में स्थित 50 लाख की लागत से संचालित मत्स्य परियोजना वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम का निरीक्षण भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा द्वारा किया गया उन्होंने परियोजना के संचालन पर आने वाली लागत एवं लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की हिमांशु यादव द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मत्स्य पालन के साथ मुर्गी पालन, पशुपालन, एवं बकरी पालन का वृहद कार्य एक ही स्थल पर किया जा रहा है संयुक्त सचिव द्वारा सभी परियोजनाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया, उन्होंने एक ही स्थल पर विभिन्न परियोजनाओं के कुशल संचालन पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने आह्वान किया कि इसी तरह हमारे सभी मत्स्य कृषक कार्य करेंगे तो अधिक आमदनी के साथ कई व्यक्तियों को रोजगार के साधन भी सुलभ होंगे l मत्स्य निदेशक उत्तर प्रदेश एन. एस.रहमानी द्वारा मौके पर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गईl इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, उपनिदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, जनपद बाराबंकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अच्छेलाल निषाद, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार एवं मत्स्य अनुसंधान केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक विकास साहू मौजूद रहे।




