खेलबरेली

कूच बिहार ट्रॉफी के बरेली मैच पर लगा उ.प्र. और बंगाल दोनों टीमों का दांव       

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल क्रिकेट स्टेडियम में 8.15 बजे होगा मैच का उद्घाटन

कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी जी, डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं डीएम अविनाश सिंह रहेंगे मौजूद
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः बी.सी.सी.आई. के घरेलू क्रिकेट ट्रॉफी कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) तीसरी बार मंगलवार सुबह बरेली में खेला जाएगा। यू.पी.सी.ए. के निर्देश पर बीसीए की ओर से आयोजित इस मैच का उद्घाटन सुबह 8.15 बजे कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं डीएम अविनाश सिंह करेंगे। उ.प्र. और बंगाल के बीच खेले जाने वाले इस मैच में पलड़ा उ.प्र. का भारी नजर आ रहा है इसकी वजह टूर्नामेंट में अब तक उ.प्र. का टीम को अब तक हासिल 19 प्वाइंट्स हैं। जबकि अपना अंतिम लीग मैच खेल रही बंगाल की स्थिति उ.प्र. के मुकाबले अच्छी नहीं है। ऐसे में यह मैच बंगाल के लिए करो या मरो की स्थिति में है। अच्छी स्थिति के बावजूद उ.प्र. टीम इस मैच को जीत कर सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने मंगलवार को मैदान में उतरेंगी। इस मैच के लिए उ.प्र. टीम 12 दिसंबर की रात बरेली पहुंच गई थी और इसके खिलाड़ियों ने तीन दिन जम कर अभ्यास किया। बंगाल की टीम 13 दिसंबर की रात बरेली पहुंची और उसे अभ्यास के लिए दो दिन मिले। उ.प्र. टीम के खिलाड़ियों ने हेड कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में तो बंगाल की टीम ने कोच सौर्याशीष लाहिरी की निगरानी में अभ्यास किया। उ.प्र. के कोच ध्रुव ने मैच में अपनी टीम की स्थित को अच्छा बताया। टीम को 19 प्वाइंट्स में बताया। कहा कि बंगाल टीम को हराने के बाद हम सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। इसीलिए हमारा पूरा ध्यान बंगाल के खिलाफ मैच जीतने को लेकर है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। बंगाल की टीम ने कोच सौर्याशीष लाहिरी ने मैच को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि यह हमारा अंतिम लीग मैच है। हमारी कोशिश होगी कि सभी खिलाड़ी अच्छा खेलें और मैच जीते। उ.प्र. की टीम 19 अंकों के साथ अच्छी स्थिति में है लेकिन हम अच्छा खेल कर उसे चुनौती देंगे।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए.) के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना और संरक्षक आदित्य मूर्ति के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मैच की तैयारियों का निरीक्षण किया। सभी ने दोनों टीमों को बेहतर बताया और अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button