संभल

चमरौआ में भाकियू कार्यकर्ताओं की घेराबंदी

प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस)भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के बैनर तले शनिवार को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने जनपद संभल के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 7सूत्रीय मांगपत्र सौंपने का कार्यक्रम रखा था।
जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को 7 सूत्रीय मांगपत्र के जरिए किसानों की जमीनी समस्याओं से अवगत कराना था। चमरौआ में उपनिरीक्षक नखासा विशांत मलिक ने पूरी पुलिस टीम के साथ कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से चमरौआ में ही मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन उपनिरीक्षक विशांत मलिक को सौंपा और उसे तत्काल मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की। कहा कि जनपद संभल के ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर विद्युत उपकेन्द्र लखौरी जलालपुर,सिंहपुर सानी में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है लेकिन 24 घंटे में 6 से 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे और फसलें सूख रही हैं। इसके अलावा ज्ञापन में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर प्रत्येक गांव को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए जाएं,जिससे गांव की पहचान हो सके। साथ ही आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान ग्रामीण सड़कों की खराब हालत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व दवाओं की कमी तथा सहकारी समितियों पर खाद-बीज समय से न मिलने सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं सीधे पात्रों तक ना पहुंच पाना, जल जीवन मिशन द्वारा जगह-जगह तोड़ी गई सड़कें एवं जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दो को उठाया।मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह, जिला महासचिव अनमोल कुमार,जिला प्रचार मंत्री संतवीर सिंह, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री खेमपाल यादव, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, तहसील संरक्षक सेवक सैनी,तहसील(अ. मो.) मेहंदी हसन,श्रीपाल यादव ब्लॉक महासचिव पवांसा, वसीम मलिक, आजम मलिक, सतपाल सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतेन्द्र चौधरी,नुसरत मलिक,तारिक मलिक,मनीराम खारी ब्लॉक महामंत्री,रजा हुसैन,तालिब,शाने आलम, अनवार, मो. मुस्कुरान आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button