संभल

संगठन द्वारा लगाए वृक्षों की करेंगे वर्ष पर्यंत हिफाजत,शाहनवाज आलम।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

संभल। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक चलाए गए “वृक्षारोपण सप्ताह” के अंतिम दिवस आज संभल बाईपास पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृक्षारोपण के पश्चात न्यूरो सराय में स्थित शाह मेडिको पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण सप्ताह में लगाए गए। सभी वृक्षों की देखरेख, सुरक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी वर्ष पर्यंत निभाई जाएगी।केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज आलम,ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन केमिस्टों की चिंता के साथ-साथ समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण के कार्यों में भी निरंतर अपनी भूमिका का निर्वहन करती रहेगी। वृक्षारोपण सप्ताह के दौरान लगाए गए। वृक्षों की परवरिश और हिफाजत का संकल्प एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर पूरा करेंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारी दुर्वेश सैनी,ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए उन्होंने तिरंगा मार्केट के स्थान पर समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।सुबोध पालने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन सांस्कृतिक,सामाजिक,शैक्षिक, बौद्धिक और राष्ट्रहित से समर्पित गतिविधियों में अपना सक्रिय योगदान करेगी।बैठक को मोहम्मद बिलाल,मोहम्मद फराज, तालिब हुसैन,आरिफ अल्वी, विशाल कुमार,शाहबाज आलम,सुबोध पाल,सत्यवीर सिंह,पवन यादव आदि ने भी संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन हेमंत वार्ष्णेय ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button