बाराबंकी
संत बलजीत सिंह का 63 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर स्थित ग्राम इन्धौलिया मे सेवादार अवधेश कुमार वर्मा के आवास पर परम संत बलजीत सिंह का 63 वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भजन कीर्तन एवं सत्संग के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो की तादात में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संत बलजीत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सेवादार प्रचारक पंडित नागेंद्रनाथ मिश्रा, सेवादार अवधेश कुमार वर्मा ने माल्यार्पण किया। सेवादार प्रचारक पंडित नागेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि जब हम अपने निजी कार्यों को करते हैं तो उससे पहले तैयारी करनी पड़ती है इस प्रकार अगर हम अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं तो पूर्ण गुरु के नाम दान दीक्षा लेकर के इस जीवन को सफल बना सकते हैं।
इस मौक़े पर आयोजित भंडारे मे आसपास गांवो के सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।



