
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। अखिल भारतीय किसान सभा और माकपा के नेताओं ने गांव गांव जाकर जनसभाऐ और जनजागरण अभियान चलाकर 30 अक्टूबर को सीकर अधिक से अधिक चलने के लिए जागरूक कर रहे है। खण्डेला व रीगंस क्षेत्र के विभिन्न गांव ढाणियो माकपा नेता कामरेड सुभाष नेहरा के नेता के नेतृत्व में,सूरजभान धायल, भूदाराम बगडिया, सागर मल बगडिया, मालीराम सौगण, गोपाल सिंह सहित अनेक नेता 24 अक्टूबर से लगातार खण्डेला व रीगंस तहसील के कस्बों ,गांव, ढाणियो मे जाकर किसान, मजदूर, नौजवानों विद्यार्थियों, व्यापारियों व आम जनता से जन सम्पर्क कर है। ऐसा ही जन सम्पर्क पूरे सीकर जिले में चलाया जा रहा है । 30 अक्टूबर को 12 सूत्रीय मांग पत्र लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। सीकर जिले में पेयजल की समस्या,किसानों का फसल खराबा, फसल बीमा क्लेम,स्मार्ट मीटर योजना बंद करने, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भता, अपराधों की रोकथाम, सभी विभागों के सभी रिक्त पद भरने, मंहगाई पर रोक लगाने,शिक्षा व चिकित्सा की समुचित निशुल्क व्यवस्था करने, निजीकरण पर रोक लगाने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया जायेगा। जिसको सीकर सांसद कामरेड अमराराम, पूर्व विधायक कामरेड पेमाराम, पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया, पूर्व विधायक कामरेड गिरधारी महिला,माकपा राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक, किसान सभा के राज्य सचिव छगन चौधरी सहित अनेक नेता सम्बोधित करेंगे।




