भावांतर योजना के अंतर्गत अभी तक जिले के 21 किसानों द्वारा मंडियों में सोयाबीन का विक्रय की अपील की गई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा : कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि ने की पंजीकृत कृषकों से निर्धारित समयावधि में सोयाबीन विक्रय की अपील छिन्दवाड़ा/28 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की भावांतर योजना के अंतर्गत जिले में खरीफ वर्ष 2025 (विपणन वर्ष 2025-26) में ई-उपार्जन पोर्टल पर 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक सोयाबीन फसल के 1885 किसानों द्वारा पंजीयन कराए गए हैं।योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से दिनांक 15 जनवरी 2026 तक अधिसूचित मंडी में अपनी फसल का विक्रय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 24 अक्टूबर 2025 से आज दिनांक तक जिले के कुल 21 किसानों द्वारा कुल 290 क्विंटल सोयाबीन फसल का मंडी में विक्रय की किया गया है। एसडीएम छिंदवाड़ा एवं भारसाधक अधिकारी छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी द्वारा मंडी में उपस्थित होकर भावांतर योजना के सोयाबीन किसानों की खरीदी का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान मंडी सचिव चौकीकर भी उपस्थित थे।कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के सोयाबीन भावांतर के पंजीकृत किसानों से अपील की गई है कि निर्धारित समयावधि में अपनी उपज का विक्रय कर योजना का लाभ प्राप्त करें।



